Hindi News

18 दिन बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य बदलेंगे चाल, बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ेगी धन-दौलत

Published:
दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा?
18 दिन बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य बदलेंगे चाल, बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ेगी धन-दौलत

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों के राजा का स्थान दिया गया है। यह सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि इसकी उच्च और तुला नीच राशि है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है। बिगड़े काम भी बना सकती है।

सूर्य देव को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, उच्च पद, सफलता, प्रशासनिक लाभ, हृदय, आत्मा, पिता इत्यादि का कारक माना जाता है। 15 दिसंबर को सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करने वाले हैं।  इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। ऐसी कुछ राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय वरदान के समान होगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल होंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों पर भी धनु राशि में सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर और कारोबार के लिए यह समय शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews