Hindi News

24 जनवरी को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा मान-सम्मान 

Published:
सूर्य नक्षत्र गोचर के कारण कई राशियों के जीवन में बदलाव होगा। जातकों को धन-धान्य और सफलता प्राप्ति होगी। आइए जानें किन-किन लोगों को इससे लाभ होगा?
24 जनवरी को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा मान-सम्मान 

Surya Gochar 2025: जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। सभी ग्रहों की तरह सूर्य भी समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 24 जनवरी 2025 को ग्रहों के राजा सूर्यदेव श्रवण नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। यहाँ 30 दिनों तक रहेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता, आत्मा, नेतृत्व क्षमता, उच्च पद, सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, ऊर्जा, शक्ति इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति का भाग्योदय कर सकती है। सफलता के द्वार खोल सकती है। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा-

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर अनुकूल रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। मुनाफा भी बढ़ेगा। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता और धन लाभ की प्रबल योग बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इनकम भी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। छात्रों को इस दौरान लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परीक्षा में आप अच्छा परफॉर्म करेंगे।  लंबे समय से अटके हुए काम पूर्ण होंगे। कारोबरियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews