Hindi News

11 मई तक इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, शुक्र के नक्षत्र में सूर्य करेंगे भ्रमण, भाग्य देगा साथ, खुलेंगे सफलता के द्वार, बढ़ेगा सम्मान

Published:
सूर्य शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
11 मई तक इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, शुक्र के नक्षत्र में सूर्य करेंगे भ्रमण, भाग्य देगा साथ, खुलेंगे सफलता के द्वार, बढ़ेगा सम्मान

सूर्य समय-समय पर अपनी चाल (Surya Gochar 2025) बदलते हैं। कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। अप्रैल में सूर्य देव शुक्र (Shukra) के नक्षत्र “भरणी” में प्रवेश कर चुके हैं। यहां 11 मई 2025 तक भ्रमण करेंगे। दोनों ही ग्रहों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। इसके बावजूद कुछ राशियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को खास महत्व दिया जाता है। इन्हें आत्मा, भाग्य, उच्च पद, पिता और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में  सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को मान सम्मान की प्राप्ति होती है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होती। सफलता के प्रबल योग बनते हैं। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र में सूर्य के भ्रमण से किन लोगों को फायदा होगा?

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। घर परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए यह समय शुभ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों को भी सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से लाभ होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कारोबार में मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। वेतन में भी वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews