Hindi News

बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य-मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का जीवन कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के मुताबिक चलता है। समय-समय पर इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन आता है जो जीवन में भी बदलाव लेकर आता है। सूर्य और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन भी कुछ ऐसा ही साबित होगा।
बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य-मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

ग्रहों की चाल हर थोड़े समय में बदलती है जो हर राशि के व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लेकर आती है। एक ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश और अलग-अलग नक्षत्र में जाना हर राशि पर अलग प्रभाव डालता है। सूर्य, बुध, मंगल, शनि सभी समय-समय पर स्थान परिवर्तन करते हैं, जिनका असर देश दुनिया पर देखने को मिलता है।

बुद्ध पूर्णिमा पर मंगल और सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग में वैशाख मास का शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ माना गया है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर भी मनाया जाता है। इस बार की पूर्णिमा बहुत खास है क्योंकि सूर्य और मंगल दोनों का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है।

सूर्य और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन (Surya Mangal Nakshatra Parivartan)

11 मई को सूर्य कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और आज मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होने वाला है। इन दोनों ग्रहों का यह परिवर्तन काफी विशेष है, जो तीन राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि यह राशियां कौन सी हैं और इनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष

मेष राशि के लोगों के जीवन पर इस नक्षत्र परिवर्तन का काफी असर देखने को मिलेगा। इनके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और यह हर काम अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे। इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आध्यात्म के प्रति इनकी रुचि भी जागेगी।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा साबित होने वाला है। इन लोगों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी और आय के स्रोत बढ़ जाएंगे। यह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कार्य क्षेत्र में प्रमोशन की प्राप्ति होने वाली है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को यह परिवर्तन काफी लाभ प्रदान करने वाला है। जीवन के हर मोड़ पर इन्हें किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत के दम पर यह शुभ परिणाम हासिल करेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं वह स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बिजनेस करने वालों को मुनाफे की प्राप्ति होगी।

तुला

तुला राशि के लोगों को भी इस समय में बहुत अच्छे परिणाम हासिल होने वाले हैं। इन्हें तरक्की की प्राप्ति होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए कामों में इनकी रुचि जगाने वाली है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews