सूर्य करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, खुलेंगे इन 3 राशियों के भाग्य के द्वार, आय में होगी वृद्धि, बनेंगे बिगड़े काम

Surya Gochar 2024

Surya Nakshtra Gochar 2024: सूर्य हर 13 दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में ग्रहों के राजा घनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं।  मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन, पिता और आत्मा के कारक सूर्य 20 फरवरी मंगलवार को सुबह 6:21 बजे दूसरे नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को लाभ तो लाभ किसी को नुकसान होगा। कुछ राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कारोबार और करियर में लाभ के योग बन रहे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वरदान के समान। रहेगा। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भी सूर्यदेव पर की कृपा बरसाने वाली है। करियर से जुड़ी गुड न्यूज़ मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, सफलता के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews