Hindi News

नकारात्मकता को दूर कर समृद्धि लाते हैं ये 9 क्रिस्टल, बदल देते हैं घर की ऊर्जा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से ग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। उस तरह से रत्न भी हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। आज हम आपको ऐसे 9 क्रिस्टल के बारे में बताते हैं, जो जीवन में बदलाव लेकर आएंगे।
नकारात्मकता को दूर कर समृद्धि लाते हैं ये 9 क्रिस्टल, बदल देते हैं घर की ऊर्जा

Crystals: हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा हमारे जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करने का काम करती है। दरअसल हम जो काम करते हैं। हमारे आसपास जिस तरह के लोग होते हैं। हमारी जैसी सोच होती है उस तरह की ऊर्जा हमारे वातावरण में बनने लगती है। यह ऊर्जा धीरे-धीरे हमारे जीवन पर प्रभाव डालने का काम करती है। कई बार ऐसा होता है कि हम नकारात्मक ऊर्जा का शिकार होने लगते हैं।

जब हमारे आसपास नकारात्मक वातावरण बन जाता है तब हम कई तरह के परेशानियों का सामना करते हैं। हमारे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। धन संबंधी परेशानी सामने आती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति की हर परेशानी का समाधान दिया गया है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक वातावरण उत्पन्न करने के लिए भी ज्योतिष उपाय मौजूद है। आज हम आपको एक ऐसे ही क्रिस्टल के बारे में बताते हैं।

नकारात्मकता दूर करेगा क्रिस्टल

ब्लैक टूमलाइन, ऑब्सिडियन यह कुछ ऐसे क्रिस्टल हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेते हैं। अगर इन्हें घर में रख लिया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शुद्ध और पवित्र वातावरण निर्मित किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि यह कैसे काम करते हैं।

कैसे काम करते हैं क्रिस्टल (Crystals)

क्रिस्टल का निर्माण जिस तरह से होता है वह एक तरह से ऊर्जा के लिए चुंबक का काम करते हैं। उनकी संरचना कंपन करने में सक्षम होती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

कौन सा क्रिस्टल क्या करता है

क्रिस्टल अलग-अलग तरह के आते हैं और इनका असर भी अलग-अलग होता है। अमेथिस्ट, रोज क्वार्ट्ज, सिट्रिन यह व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक बल देने का काम करते हैं। उनके उपयोग से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। इन्हें बेडरूम में रखना लाभदायक है ताकि आपको शांति मिल सके।

वहीं ब्लैक टूमलाइन और ऑब्सीडियन यह नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देने का काम करते हैं। टाइगर आई और ग्रीन इवेंच्यूरिन ये शरीर की ऊर्जा को संतुलित बनाकर रखते हैं। इन्हें आपको वहां रखना होगा जहां आप अपना सबसे ज्यादा समय गुजारते हैं। साइट्रीन और पायरीट यह ऐसे क्रिस्टल है जो समृद्धि और सफलता को आकर्षित करने का काम करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews