Hindi News

बिजनेस और नौकरी में पाना है उन्नति, पहनें ये 3 रत्न, बदल जाएगा जीवन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से ग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। उस तरह से रत्न ग्रहों को प्रभावित करते हैं। चलिए आज कुछ ऐसे रत्नों के बारे में जानते हैं, जो करियर में तरक्की और सफलता लेकर आते हैं।
बिजनेस और नौकरी में पाना है उन्नति, पहनें ये 3 रत्न, बदल जाएगा जीवन

ज्योतिष हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध रखता है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसके जरिए हम अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ बहुत आसानी से जान सकते हैं। हम जब भी कोई जरूरी काम करने जा रहे होते हैं तब हम ज्योतिष कई सहारे लेते हैं। इतना ही नहीं जीवन की परेशानियों का समाधान भी हम इसी में ढूंढते हैं।

रत्न शास्त्र ज्योतिष के एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें ग्रहों और राशियों से जुड़े रत्नों का उल्लेख दिया गया है, जो जीवन में सकारात्मक परिणाम लाने का काम करते हैं। अगर हम अपने जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो इन रत्नों को ग्रहों के मुताबिक धारण कर सकते हैं। आज हम कुछ ऐसे चमत्कारी रत्नों के बारे में जानते हैं जो जीवन में सफलता और तरक्की लेकर आते हैं।

सिट्रीन स्टोन (Ratna)

यह चमत्कारी रत्न है, जिसे मर्चेंट स्टोन के नाम से भी पहचाना जाता है। यह सुनहरे रंग का होता है, जो जीवन में चमत्कारी बदलाव लाने का काम करता है। जो लोग करियर और बिजनेस में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत शुभ है।

गार्नेट

यह एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जो सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है। यह लाल रंग का होता है और इसे रविवार के दिन अनामिका में पहना जाता है। अगर बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही या फिर नौकरी में पदोन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे धारण कर सकते हैं।

ग्रीन जेड

यह एक ऐसा रत्न है, जो व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की एकाग्र शक्ति भी मजबूत होती है। यह भाग्य को अट्रैक्ट करता है और व्यक्ति को क्रिएटिव बनाने का काम करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews