Hyundai Exter की बुकिंग शुरू, माइक्रो एसयूवी में मिलेंगे शानदार फीचर्स, चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई हुंडई Creta EV, जानें डीटेल

Hyundai Exter की बुकिंग शुरू, माइक्रो एसयूवी में मिलेंगे शानदार फीचर्स, चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई हुंडई Creta EV, जानें डीटेल

Automobile News: भारत में नई Hyundai Exter की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने नई एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक मात्र 11,000 रुपये में कार की बुकिंग कर सकते हैं। कार के 5 ट्रिम लेवेल्स मिलेंगे, जिसमें EX, S, SX, SX(O) और SX(O) शामिल हैं। नए एक्सटर में 1.2 लीटर इंजन पेट्रोल और सीएनजी Guise मिलेगा, जो 83hp पॉवर और 114Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा।

कंपनी ने कार के अन्य कई फीचर्स को भी कन्फर्म कर दिया है। नए हुंडई एक्सटर में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। साथ में एक फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी इसमें जोड़ा गया है। इस माइक्रो एसयूवी में फर्स्ट इन सेगमेंट सनरुफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8 इंच फ्लोटिंग इंफोनेन्ट सिस्टम, एक वायरलेस चार्जर, एंड्रॉयड ऑटो, 6 एयरबैग और सेमी डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। कार भारत में टाटा Punch और Citroen को दे सकती है। इसकी लॉन्चिंग भारत में जल्द ही होगी। ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से इसकी बुकिंग आप करवा सकते हैं।

Hyundai Exter

बात नए Hyundai Creta EV की करें तो इसके लॉन्च में अभी काफी वक्त बाकी है। वर्ष 2025 में इसके पेशकश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हरियाणा के चार्जिंग स्टेशन पर  इलेक्ट्रिक कार को स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। नई ईवी के फ्रंट और रियर में क्लासिक लुक बंपर देखने को मिल सकता है। पैनेरमिक सनरुफ, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, पॉवर ड्राइवर सीट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कार प्ले और बिग साइज़ इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन भी मिल सकता है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400, नेक्सोन ईवी मैक्स और एमजी ZS EV को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews