Hindi News

आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश होगी पहली 6-सीटर फ्लाइंग टैक्सी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का पहला दिन बेहद शानदार रहा। इस दिन कई गाड़ियों को लॉन्च किया गया, जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं। वहीं अब आज का दिन इस ग्लोबल एक्सपो में भी बेहद शानदार होने वाला है। दरअसल, आज पहली 6-सीटर फ्लाइंग टैक्सी पेश की जाएगी।
आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश होगी पहली 6-सीटर फ्लाइंग टैक्सी

आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दूसरे दिन वियतनाम की वाहन कंपनी व्हिनफास्ट भारतीय बाजार में अपनी सात गाड़ियों के साथ एंट्री करने जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण करती है और आज अपनी सात गाड़ियों को रिवील करेगी। वहीं, आज भारत मोबिलिटी एक्सपो में 6-सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी।

दरअसल, 6-सीटर फ्लाइंग टैक्सी को सरला एविएशन द्वारा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही आज इस एक्सपो में पहली सोलर कार को भी पेश किया जाएगा। आज के दिन ग्लोबल एक्सपो में कई शानदार गाड़ियां पेश की जाएंगी, जिनमें BYD, BMW इंडिया, बजाज ऑटो, हुंडई मोटर इंडिया जैसी बड़ी ब्रांड्स की गाड़ियां शामिल होंगी।

भारतीय ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 का पहला दिन

भारतीय ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 का पहला दिन बेहद शानदार रहा। इस दिन कई गाड़ियों की लॉन्चिंग की गई। पहले दिन हुंडई इंडिया ने अपनी पहली और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा EV को लॉन्च किया, जबकि टाटा सिएरा और हैरियर जैसी गाड़ियों को भी पेश किया गया। वहीं, आज एक्सपो में 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश की जाएंगी। 17 जनवरी को एक्सपो के पहले दिन मारुति सुजुकी की ए विटारा को लॉन्च किया गया। इसके अलावा, हुंडई की लग्जरी MPV स्टारिया को रिवील किया गया।

मर्सिडीज ने लॉन्च की 3.71 करोड़ रुपए की मेबैक GLS 600

दरअसल, ग्लोबल एक्सपो के पहले दिन मर्सिडीज ने अपनी सबसे लग्जरी गाड़ियों में से एक SUV एक्स मेबैक 680 नाइट सीरीज को लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2.63 करोड़ रुपए है। वहीं, मेबैक GLS 600 की कीमत 3.71 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही पहले दिन MG5 साइब्सटर और M9 को रिवील किया गया। BMW इंडिया ने भी अपनी लग्जरी गाड़ियों में से एक X1 लॉन्ग-व्हीलबेस इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। पहला दिन बेहद शानदार रहा। पोर्शे की मेकेन SUV को भी लॉन्च किया गया और अपडेटेड तायकन को रिवील किया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews