भारत में जल्द होगी किआ कार्निवल फेसलिफ्ट की एंट्री, लॉन्च से पहले डिजाइन लीक, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, यहाँ जानें डीटेल

kia carnival

Automobile News: वर्ल्ड डैब्यू से पहले किआ कार्निवल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इंटेरेनेट पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही है। जिसके जरिए नई एमपीवी कि डिजाइन कि झलक भी देखने को मिलती है। नई Kia Carnival Facelift नए अपडेट्स के साथ अगले साल भारत में दस्तक दे सकती है। ऑटो एक्सपो शो 2023 में कार के प्री-फेसलिफ्ट वर्ज़न को पेश किया गया था।

डिजाइन

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्निवल के फेशिया को अपडेट किया गया है। नए ग्रिल के साथ क्रोम दिया गया है। इसका एलईडी DRLs आपको मौजूदा सेल्टॉस कि याद दिला सकता है। वहीं टेललाइट काफी हद्द तक Sonet जैसा है। MPV में वर्टिकल खड़े हेडलैम्पस, नए रुफ रेल्स और डुअल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। रियर में एलईडी लाइट बार दिया गया है। क्लियर फ्रंट और रियर बम्पर मिलता है। बहुत ही कम लाइंस और कर्व दिए गए हैं।

kia carnival facelift

फीचर्स और पावरट्रेन

बात फीचर्स की करें तो कार में ADAS सूट, नया डैशबोर्ड, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर एंटरटेंमेंट स्क्रीन और इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है। किआ कार्निवल फेसलिफ्ट 2.2 लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जो 200bhp पावर और 400Nm टॉर्क जनरेट करता है।

2020 में हुई थी भारत में किआ कार्निवल की एंट्री

बता दें कि वर्ष 2020 में पहली बार किआ कार्निवल को भारत में पेश किया गया रहा, जो Toyota Innova Crysta को टक्कर देती है। इसके 7-सीटर और 9-सीटर वेरिएन्ट उपलब्ध हैं। 7-सीटर एमपीवी की कीमत 24.95 लाख रूपये और 9-सीटर की कीमत 33.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews