किआ कार्निवल फेसलिफ्ट भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे कई नए फीचर्स, जानें डीटेल

Kia Carnival Facelift

Automobile News: नई Kia Carnival Facelift जल्द ही भारतीय बाजारों में एंट्री लेगी। इसका ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। अब जाकर एसयूवी को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया है। बता दें कि किआ कार्निवल भारत कि किफायती एसयूवी कि गिनती में शामिल हैं। अगले साल कार्निवल का चौथा जनरेशन भारत के सड़कों पर नजर आ सकता है।

पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लॉन्च होने वाली कार्निवल फेसलिफ्ट ग्लोबल वेरिएन्ट जैसी ही होगी। ब्रांड से एसयूवी को सबसे पहले ऑटो एक्सपो में पेश कियाथा। टेस्टिंग के दौरान कार को कैमोफ्लेग के साथ देखा गया है। इस दौरान एसयूवी के दमदार फेशिया और बड़े एलईडी एलईडी DRLs कि झलक सामने आई है। यह पिछले मॉडल से काफी अलग होगी। नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। एसयूवी बड़े टाइगर नोज ग्रिल, वर्टिकल खड़े एलईडी लाइट्स और एक नए बम्पर के साथ आ सकती है।

फीचर्स और पावरट्रेन

भारत में किआ कार्निवल फेसलिफ्ट 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जो 197 bhp पावर और 440Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। साथ ही 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने कि संभावना है। इसमें 10.2 इंच डुअल स्क्रीन, अपडेटेड AC वेन्ट, क्लाइमैट कंट्रोल पैनल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 4 लोगों के बैठने कि जगह होगी।

इन कारों से होगा मुकाबला

वर्ष 2024 में किआ कार्निवल फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकती है। यह भारत में Toyota Vellfire और टोयोटा Innova Hycross को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews