रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू, चार रंगों में होगी उपलब्ध, पावरफुल इंजन और खास फीचर्स से लैस, जानें डीटेल

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी बुकिंग जारी है। फरवरी में बॉबर बाइक की डिलीवरी रिटेलर्स के पास होने लगेगी। इसकी शुरुआती कीमत 3.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। बाइक 4 रंगों में उपलब्ध होगी- शीटमेटल ग्रे, प्लाज्मा ब्लू, ग्रीन ड्रिल और स्टेंसिल व्हाइट।

Royal Enfield Shotgun 650

डिजाइन और फीचर्स

बाइक रॉयल एनफील्ड के 650 ट्विन प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। इसे Super Meteor 650 और Continental GT 650 के बीच रखा गया है। मोटरसाइकिल रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का कॉम्बो है। इसमें एलईडी हेडलैंप, एक डिजिटल ऐनलॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम मिलता है। साथ में Wingman इन एप फीचर भी जोड़ा गया है। इसके अलावा बाइक सिंगल सीट सेटअप और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है।

Royal Enfield Shotgun 650

वेरिएन्ट और कीमत

तीन अलग-अलग वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। कस्टम शेड की कीमत चेन्नई में 3,59,430 रुपये, कस्टम प्रो की कीमत 3,70,138 रुपये और कस्टम स्पेशल की कीमत 3,73,000 रुपये है।

Royal Enfield Shotgun 650

पावरट्रेन और राइवल

नए बॉबर बाइक को 648सीसी पैरेलेल ट्विन ऑयल-कूल्ड मोटर से लैस है, जो 7250 आरपीएम पर 46.4bhp पावर और 5650 आरपीएम पर 52.3Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 13.8 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है, जो 330 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। यह मार्केट में कवासकी Vulcan S को टक्कर दे सकती है, हालांकि दोनों के कीमत में काफी बड़ा अंतर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews