Toyota ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती SUV, Kia Sonet से होगा मुकाबला, खरीदने से पहले जानें फीचर्स और कीमत

Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota New SUV: टोयोटा ने भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। जिसका नाम “Toyota Urban Cruiser Taisor” है। इसकी शुरुआती कीमत 7.73 लाख रुपये है। डिलीवरी मई में शुरू होगी। यह इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी Brezza, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, Nissan मैग्नाइट और Renault Kiger को टक्कर दे सकती है।

कीमत और वेरिएन्ट

एसयूवी के 6 वेरिएन्ट और 2 इंजन ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिनकी कीमत भी अलग है। टोयोटा अर्बन क्रूजर Taisor 1.0 V AT DT टॉप वेरिएन्ट की कीमत 13.03 लाख रुपये है।

Toyota new suv

पावरट्रेन

कार का पावरट्रेन मारुति Fronx जैसा ही है। इसे 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.0 टर्बो पेट्रोल मोटर से किस किया है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 88bhp पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड मैनुअल या एक 5 स्पीड एएमटी मिलता है। वहीं 1.0 लीटर टर्बो 99 bhp पावर और 148Nm जनरेट करने में सक्षम हैं। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल दिया गया है। कार का माइलेज 22.8 kmpl बताया जा रहा है।

Toyota new suv

डिजाइन और फीचर्स

टोयोटा की नई एसयूवी का डिजाइन भी मारुति Fronx से मिलता-जुलता है। फ्रंट और रियर प्रोफाइल को अपडेट किया गया है। ग्रिल के लुक भी बदलाव किया गया है। नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा नए स्टाइल का एलईडी DRLs भी दिया गया है। नई क्रॉसओवर एसयूवी बड़े इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल और हेड अप डिस्प्ले मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews