सीएम की सभा में लोगों की जेब काटने वाले तीन आरोपियों को बालाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

arrest

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पुलिस ने तीन जेबकतरों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से नगद 30100, एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गत 21 फरवरी को बालाघाट के प्रथम प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में कई भाजपाई और अन्य सहित दर्जनभर लोगों की जेबे, जेबकतरों ने काट ली थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जेबकतरों की इस वारदाता को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले की टीम ने सीएम कार्यक्रम की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेब काटने वाले कटनी और जबलपुर के तीन जेबकतरों जबलपुर थाना हनुमानताल अंतर्गत आजाद नगर निासी 25 वर्षीय शहबाज अहमद पिता महमूद अहमद उर्फ मिस्त्री, कटनी के कुठला थाना अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड निवासी 30 वर्षीय नाजर पिता निहाल खान और जबलपुर थाना हनुमानताल अंतर्गत न्यू आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय मो. इकबाल पिता मो. इसरार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 6977, नगद 30100, एक मोबाइल बरामद किया है।

aaropi

जबलपुर और कटनी से कार में आए थे जेबकतरे

नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरो ने लोगो की जेब से पर्स, मोबाईल एवं अन्य नगदी चोरी कर ली थी। जिसकी कोतवाली थाना में अलग-अलग अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम वैनगंगा नदी के किनारे बड़े पुल के पास एक कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 6977 से कुछ संदेहियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews