बालाघाट। सुनील कोरे| कटंगी मुख्यालय से करीब 18 किमी. दूर ग्राम बोरीखेड़ा में 23 मई की शाम करीब साढ़े 5 बजे प्रशासनिक टीम ने दबिश देकर काले सोने (मैंगनीज) का बड़ा जखीरा जब्त किया है। अनुविभागीय अधिकारी रोहित बम्होरे के निर्देशन पर नायब तहसीलदार रश्मि चौधरी एवं राजस्व की टीम ने बोरीखेड़ा में दबिश देकर लावारिस हालत में करीब 100 से भी अधिक बोरियां में भरकर रखा गया मैंगनीज जब्त किया है। गौरतलब हो कि 23 मई की सुबह ही तिरोड़ी तहसील के ग्राम पौनियां में तहसीलदार शोभना ठाकुर ने शासकीय भूमि से अवैध उत्खनन कर निकाला गया 40 बोरी मैंगनीज जब्त किया था। वहीं इसी दिन की शाम को बोरीखेड़ा में भी कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में मैंगनीज जब्त किया गया है। बता दें कि पौनियां और बोरीखेड़ा के तार आपस में जुड़े हुए है। पौनियां में अवैध उत्खनन कर मैंगनीज को रातों-रात बोरीखेड़ा की बंद मैंगनीज खदानों में भंडारण किया जाता है। बोरीखेड़ा में खदान बंद होने के बावजूद भी मैंगनीज का भंडारण पाया जाना जांच का विषय है। बावजूद इसके खनिज विभाग कुंभकर्णीय नींद में सोया है। जिससे खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
बोरीखेड़ा में पकड़ाया काले सोने का जखीरा
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






