बालाघाट। सुनील कोरे| जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। शनिवार की रात ओर रविवार की शाम तक पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान सहित मुंबई से आया 14 वर्षीय बालक, उतरप्रदेश के भदोही से आया 30 वर्षीय युवक ओर दिल्ली से वापस आया लालबर्रा के ग्राम बेहरई का मरीज शामिल है। जहां सीआरपीएफ के जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं जिले में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा आधा सैकड़ा पार हो गया है। शनिवार की रात और रविवार की शाम तक मिले पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीज को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों का संख्या 54 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि 11 जुलाई की देर रात्रि में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। यह मरीज सीआरपीएफ बटालियन भरवेली के जवान है जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए जवानों के संपर्क में आए थे।
वहीं रविवार की शाम होते-होते तक तीन और नये कोरोना पॉजिटिव और मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय बालाघाट की ट्रू-नॉट लैब से आज 12 जुलाई को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इनमें से एक मरीज वारासिवनी तहसील के ग्राम सावंगी का 14 वर्षीय बालक है जो अपने परिवार के साथ मुंबई से आया है। दूसरा मरीज एक 30 वर्षीय युवक है जो उत्तर प्रदेश के भदोही से आया है और तीसरा मरीज लालबर्रा तहसील के ग्राम बेहरई का निवासी है जो दिल्ली से वापस आया है।
कोरोना पॉजिटिव सभी पांच मरीजों को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इसमें से 33 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 21 मरीजों का डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट का उपचार किया जा रहा है।
बालाघाट में कोरोना विस्फोट, आंकड़ा आधा सैकड़ा के पार
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






