बालाघाट। सुनील कोरे| रविवार दोपहर जिला चिकित्सालय में प्रसव के लाई जा रही एक प्रसुता महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में नवजात बेटी को जन्म दिया। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस में कार्यरत ईमएटी रेखा भोयर ने महिला के साथ आ रहे महिला रिश्तेदार और आशा कार्यकर्ता के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया है। जिसके बाद एम्बुलेंस पायलेट अशोक धारे ने एम्बुलेंस को अविलंब जिला चिकित्सालय लेकर आया। जहां प्रसुता महिला को भर्ती कराया गया है।
आज 108 एम्बुलेंस को सोनेवानी के पास कुल्पा से एक प्रसुता महिला को प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय का कॉल मिला था। जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के एम्बुलेंस पायलेट अशोक धारे और ईएमटी रेखा भोयर, एम्बुलेंस लेकर, गांव कुल्पा पहंुचे थे। जहां प्रसुता महिला संदिपा पति नेतलाल इड़पांचे को उसके महिला रिश्तेदारों के साथ लेकर आ रहे थे। इस दौरान ही गांगुलपारा के पास महिला को प्रसव के लिए दर्द उठा। महिला की हालत को देखते हुए वाहन रोककर महिला के परिजनों की मदद से ईएमटी रेखा भोयर ने स्वास्थ्य डिलेवरी कराई। जिसके बाद जच्चा-बच्चा को लेकर जिला चिकित्सालय लाकर प्रसुता वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महिला ने एक स्वस्थ्य लड़की को जन्म दिया है।
जिले के सबसे बड़ा प्रसुता सेंटर, ट्रामा में आये दिन प्रसुताओं महिलाओं की मौत की खबर के बीच यह नई जिंदगी देने वाली अच्छी खबर है। एम्बुलेंस में ईएमटी रेखा भोयर द्वारा बेटी के सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की है। बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलेवरी थी।
गौरलतब हो जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत पायलेट और ईएमटी, जिले में कॉल मिलने के बाद सातो दिन 24 घंटे की सेवायें दे रहे है। जिसमें सभी इमरजेंसी मामलो में, एम्बुलेंस की सेवायें, लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध करवाने में मददगार बन रही है।
एम्बुलेंस में प्रसुता ने दिया बेटी को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






