Balaghat News: पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 बाइक समेत चेसिस बरामद

Balaghat News: पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 बाइक समेत चेसिस बरामद

Balaghat News : मध्यप्रदेश के बालाघाट की लालबर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 8 बाइक समेत चेसिस बरामद हुए हैं। जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी ने जुर्म किया कबूल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि राजेन्द्र अवधिया के यहां चोरी की बाइक गिरवी रखी गई है। साथ ही, इस बात की सूचना मिली कि सिवनी निवासी नसीम मोटर सायकिल को काफी कम राशि में यहां गिरवी रखता है। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जिसमें उसने बाइकों की चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

इस घटनाक्रम में पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 चोरी किए गए मोटर सायकिल सहित चेसीस बरामद किया है। वहीं, एडीएसपी विजय डावर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”795202136″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews