Balaghat News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की हुई मौत, 4 घायल

MP News, accident

Balaghat News : मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है जो मौकास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। साथ ही, मामले की जांच में जुट गए हैं।

घिसर्री नदी के पास का मामला

दरअसल, मामला आज सुबह 8 बजे के करीब मंगोली और नेवरगांव कला के बीच घिसर्री नदी के पास का है, जहां एक दुपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक विजय बडोले से कार का नियंत्रण खो गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गये। जिसमें कार सवार 35 वर्षीय मोनाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मां 50 वर्षीय कुंदा और पुत्र 40 वर्षीय गिरीश की जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गई।

बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित

वहीं, कार चालक 55 वर्षीय विजय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिन्हें रिफर कर दिया गया है। इस भीषण सड़क हादसे में 3 वर्षीय हंसित और 5 वर्षीय विदिशा पूरी तरह सुरक्षित है। जिन्हें केवल मामुली खरोंचे आई है। इधर, पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल से बरामद कर लिया है। साथ ही, इसकी सूचना बाकि के परिजनों को भी दे दी गई है।

आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से कार में परिवार जिले के बैहर क्षेत्र के कुमादेही आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहा था।
कार को 65 वर्षीय विजय चला रहे थे। वाहन रजेगांव से निकलकर आगे बढ़ा ही था कि सभी इस हादसे का शिकार हो गए। वहीं, घायल बबिता बडोले ने बताया कि वह बैहर के कुमादेही में आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहे थे। इस दौरान ही सामने एक दुपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

[dgv_vimeo_video id=”818051834″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews