बैतूल: घोघरा घाट घूमने आया युवक ताप्ती नदी में बहा, तलाश में जुटी SDRF की टीम

बैतूल के घोघरा घाट क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा 21 वर्ष का छात्र ताप्ती नदी में बह गया। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अब तक युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
Betul

बैतूल की ताप्ती नदी के किनारे स्थित घोघरा घाट लोगों के बीच एक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। अक्सर लोग यहां घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे ही भीमपुर विकासखंड के इस घाट पर मंगलवार शाम 21 वर्षीय छात्र पवन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। पवन और उसके दोस्तों ने यह सोचा नहीं था कि उनका यह घूमना फिरना जिंदगी भर के लिए बुरी याद बन जाएगा।

दरअसल, दो बाइक से चार पांच दोस्तों का एक ग्रुप नहाने और घूमने के लिए पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक नहाते समय अचानक पवन का पैर फैसला और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बाहर तेज होने की वजह से वह बह गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

नहाने के दौरान बहा पवन

दोस्तों ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि पवन ने दो बार नदी में नहा लिया था। जब वह तीसरी बार पानी में उतर रहा था तो उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। तेज धारा के कारण कोई भी उसे पकड़ नहीं पाया। जानकारी लगने के बाद एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पढ़ाई कर रहा था पवन

पवन मूल रूप से भैंसदही के बरहापुर गांव का रहने वाला है। वह इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर पहुंचा था और अपने दोस्तों के साथ घोघरा घाट घूमने निकला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए हैं और पवन के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Betul

SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

इस घटना की सूचना रात करीब 7:22 पर बैतूल पुलिस कंट्रोल रूम और भीमपुर चौकी की ओर से एसडीआरएफ की टीम को दी गई। तभी जवानों की टीम रात 8:45 पर बैतूल रवाना हुई और 11:15 पर भीमपुर पहुंची। यहां काफी अंधेरा और बहुत तेज होने की वजह से रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। सुबह उजाला होने के बाद टीम ने नदी में पवन की तलाश शुरू की। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन नदी की गहराई और तेज धारा की वजह से परेशानी आ रही है। संभावित क्षेत्रों में युवक की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

Betul

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews