बैतूल। वाजिद खान। मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते बैतूल जिले वासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। किसी को भी कोरोना बीमारी नही है। सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने बताया कि आठनेर क्षेत्र के एक गांव एवं भैंसदेही की एक किशोरी को संदिग्ध कोरोना बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया था दोनों मरीजो के सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आई है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोई भी कोरोना का मरीज नही है। यह खबर सम्पूर्ण जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लेकिन अभी कोरोना का संकट गया नही है। सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है और सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। घर पर ही रहे आपने आप को बीमारी से बचाये। बीमारी का कोई इलाज नही है।

बैतूल जिलेवासियों के लिए बड़ी राहत, कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






