Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपनी दो सूत्री मांगों के लिए 15 दिसंबर से हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज आठवें दिन अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज धरना स्थल पर भैंस के बछड़े के सामने बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर भैंस के बछड़े के सामने बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार से उनकी 2 सूत्री मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो शुरू की गई कलम बंद हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”783582673″]

वहीं कर्मचारियों ने बताया है कि आज हमारा हड़ताल का आठवां दिन है भैंस के पाड़े के सामने बीन बजाने की यह वजह है कि हम अपने आप को इतना छोटा महसूस कर रहे हैं क्योंकि हम संविदा नियमित कर्मचारी के बिल्कुल आधा वेतन ले रहे हैं और वैसा ही छोटा अपने आपको समझ रहे हैं इसलिए आज हमने भैंस के बछड़े के आगे बीन बजाई।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”783580902″]