जिस दुकान में काम करता था उसी में की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

जिस दुकान में काम करता था उसी में की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

बैतूल/वाजिद खान

बैतूल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। युवक और उसके दो साथी देर रात गंज थाना क्षेत्र स्थित दुकान से करीब 100 नग ट्यूब, 16 इंजन ऑयल के पैकेट चुराकर ले जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, युवक ने पहले सुबह 11 बजे तक दुकान में काम किया और लॉकडाउन के नियम के चलते 11 बजे दुकान बंद कर के चला गया। आरोपी युवक ने देर रात उसी दुकान पहुँचकर चोरी को अंजाम दिया। इसके लिए उसने पहले से ही ताले खुले छोड़ रखे थे और सीसीटीवी से कैसे बचकर निकलना है इसकी भी उसे जानकारी थी।

फिलहाल गंज थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत 35 हजार है। आरोपियों के नाम संतोष और विनोद है। चोरों में एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसको ज़रूरत थी और नशे की हालत में चोरी को अंजाम दिया, साथ ही उसका कहना है कि उसने पहली बार चोरी की और अब उसे अफसोस हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews