जनता तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने है तैयार : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

Deputy Chief Minister Shukla

Betul News : बैतूल में आज लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि हम लोग किसी भी चुनाव के पहले पार्टी की बैठकें होती हैं। बैठकों में विचार विमर्श किया जाता है और कमियों को दूर किया जाता है। जन कल्याण के कामों को आगे बढ़ाया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह काम हुआ है। पूरे देश की जनता तीसरी बार उन्हें पीएम बनने को उत्सुक है। इसी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।

चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

बता दें कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का जो भी निर्णय है वह स्वागत योग्य है। राजनीति में सुचिता सबसे बड़ी आवश्यकता है। राजनीति में जब सुचिता रहती है तो सरकारें सही दिशा में काम करती हैं। अरुण जेटली ने जो पहल की थी उसको आज सफलता मिली है।

प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर मीडिया ने उपमुख्यमंत्री से सवाल किया उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 1 हजार डॉक्टरों की भर्ती के लिए एमपीपीएससी को निर्देशित किया गया है। इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। डिमांड भी भेज दी गई है। मध्यप्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों की कमी दूर कर दी जाएगी। पिछले दिनों ही कर्मचारी चयन मंडल से साढ़े तीन हजार पैरामेडिकल स्टाफ की सूची जारी की गई है जिनको नियुक्त किया जाएगा। आने वाले समय में कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी नहीं रहेगी।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”913351952″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews