बैतूल में पकड़ाए रेमेडेसिवीर इंजेक्शन, नागपुर से आ रहा था पार्सल

बैतूल में पकड़ाए रेमेडेसिवीर इंजेक्शन, नागपुर से आ रहा था पार्सल

बैतूल, वाजिद खान। जहां एक ओर रेमेडेसिवीर इंजेक्शन के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं इसकी कालाबाजारी भी लगातार जारी है। अब बैतूल की मुलताई पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए NINAVIR 100 रेमेडेसिवीर इंजेक्शन पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है।

महिलाओं ने की गांव की सीमा सील, लाठियां लेकर दे रही पहरा

पिछले कई दिनों से प्रदेश में अत्यावश्यक वस्तु एवं दवाइयों की कालाबाजारी होने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस प्रशासन चौकस है। बैतूल में पुलिस ने रेमडेसिवीर की कालाबाजारी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया ने बताया कि थाना मुलताई के नागपुर बार्डर पर खम्बाड़ा चैक पोस्ट पर गाड़ियों की चैंकिंग की जा रही थी। टीआई सुरेश सोलंकी चैक पोस्ट पर लगे स्टाफ़ द्वारा चेकिंग के दौरान नागपुर से आ रही कार (एमएच 49 एफ 0907) को चैक किया गया तो उसमें एक सील पैक पार्सल मिला। पार्सल खोलकर देखा गया तो उसमें चार नग NINAVIR 100 रेमेडेसिविर इंजेक्शन पाया गया। इस संबंध में कार चालक राहुल देशभृतार से पूछताछ की गई तो उसके पास इंजेक्शन को ले जाने का कोई वैधानिक कारण और कागजात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने इंजेक्शन जब्त कर लिये और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews