Hindi News

Bhind News : अवैध देसी शराब बनाने वाले कारोबारी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

Published:
Bhind News : अवैध देसी शराब बनाने वाले कारोबारी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

भिंड, सचिन शर्मा। Bhind news प्रशासन भले ही प्रदेश के युवाओं को नसे की लत से दूर रखने के लिए कई हथकंडे अपना ले, लेकिन घरों-घर बनती शराब इन सभी मंसूबे पर पानी फेरती नजर आ रही है। एक ऐसी ही पहल भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चैहान ने शुरू की है और इसी के तहत वह कार्रवाही भी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एएसपी कमलेशन कुमार खरपुसे, मेहगांव एसडीओपी आरके एस राठौर के मार्गदर्शन में गोरमी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कच्ची अवैध शराब पकड़ी।

यह भी पढ़ें- Datia News : हूटर बजाकर हुआ सुपर सन्डे किया आगाज, गृह मंत्री बोले – स्वच्छता के मामले में दतिया को बनाना है नंबर वन

पुलिस को मिली मुखबिरों की सूचना से मिथुन ग्राम विजयगढ़ के घर कच्ची अवैध शराब का भंडार मिला। मिली जानकारीक के अनुसार विजयगढ़ के घर से 55 लीटर हाथ भट्टी की बनी देसी शराब व शराब बनाने के बर्तन व अन्य मसूरका जप्त कर आरोपी के विरूध्द 34/2 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। बतादें कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही 5 अपराध पंजीबध्द हैं।

यह भी पढ़ें- Morena News : मुरैना से भोपाल भेजा जा रहा था लाखों रुपये का पनीर, प्रशासन ने की कार्रवाई

पुलिस इस तरह की कार्रवाही आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेरती नजर आ रही है, अगर ऐसी ही सख्त कार्रवाही होती रही तो निश्चित ही जिला भिंड में युवागढ़ नसे से मुक्त होते नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews