VIDEO VIRAL: भिंड एसपी की डोली में शानदार विदाई, बैंड बाजा, जमकर थिरके पुलिस अधिकारी

भिंड एसपी

भिंड, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2021(MP Panchayat Election 2021) से पहले भिंड एसपी (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह का तबादला (Transer) कर दिया गया है। उनके ट्रांसफर आर्डर के बाद भिंड जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एक अलग अंदाज में विदाई दी। अधिकारियों ने पहले तो एसपी को डोली में बैठा और फिर घूमाने लगे, इस दौरान डोली के आगे कई पुलिसकर्मी नाचते हुए नजर भी आए। इस भावुक विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment 2021: इन चयनित शिक्षकों को बड़ा झटका, नियुक्ति निरस्त

दरअसल, तबादले के बाद 4 दिसंबर 2021 शनिवार रात भिंड एसपी मनाेज कुमार सिंह को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने एक बारात के अंदाज में शानदार विदाई दी।इसके लिए बकायदा भिंड एसपी को फूलों की लड़ियों से सजी गोल्डन कलर की डोली में बैठाया गया और आगे पुलिस अधिकारी भी जमकर नाचने लगे। जैसे ही स्थानीय लोगों ने बैंड और शोर की आवाज सुनी तो बाहर निकले और नजारा देख चौंक गए। इस दौरान कईयों ने उनका वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

कहा जा रहा है कि Amazon के Online गाँजा बेचने के मामले में कार्यवाही करने पर भिंड एसपी का तबादला भोपाल किया गया।हांलाकि अभी तक ठोस वजह सामने नहीं आई है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी एसपी के तबादले की निंदा की है और आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) अमेजन के दबाव में काम कर रही है। अब जिले की कमान शैलेन्द्र सिंह चौहान को सौंपी गई है, अब वे भिंड के नए एसपी होंगे।

सोशल मीडिया पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

[dgv_vimeo_video id=”653340068″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews