भोपाल| भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP Mla Rameshwar Sharma) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने मजदूरो में कोरोना (Corona) फैलाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है । विधायक ने कहा चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत है|
विधायक शर्मा ने कहा कोरोना संकट की वजह से लगाये गए लॉक डाउन से गरीब, मजदूर, किसान सब परेशान थे उस समय कांग्रेस घरों में कैद थी । जब देखा कि सब ठीक हो गया है गांव-गरीब-किसान- मजदूर तक सारी व्यवस्थाएं पहुँचने लगी है तो कांग्रेस का राजनैतिक भूत पुनः जाग्रत हुआ ।
उन्होंने कहा मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस ने कोरोना को अवसर मान कर मजदूरो को जान बूझकर महाराष्ट्र, राजस्थान से भागने पर मजबूर कर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने का प्लान बनाया । इसी प्लान का हिस्सा था श्रीमती सोनिया गांधी जी का वह बयान की मजदूर अपने अपने घर वापस जाएं पैसा कांग्रेस देगी । सोनिया जी की यह बातें में सुनने में बहुत अच्छी लगी पर पूरे देश मे कांग्रेस के किसी नेता या कांग्रेस इकाई ने मजदूरो को एक रुपया नही दिया ।
जिस प्रकार जमातियों ने देश मे कोरोना फैलाया उसी तरह मजदूरो में कोरोना फैलाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है । चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत है| वीडियो बनाने वाले सोनिया जी के मजदूरो को पैसा देने वाली घोषणा का वीडियो डालकर सोनिया जी से सवाल पूछें तो बेहतर होगा ।
चिताओं पर रोटियां सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत है ।
महाराष्ट्र में जमीनों पर कब्जा करने के लिए मजदूरों को वहाँ से @INCIndia द्वारा परेशान कर भगाया गया ।
सोनिया जी का मजदूरों को पैसा देने की झूठी घोषणा इसी कब्जाई रणनीति का हिस्सा थी ।@BJP4MP @ChouhanShivraj @vdsharmabjp
1/1 pic.twitter.com/PlLdy1Tvxq— Rameshwar Sharma (मोदी का परिवार) (@rameshwar4111) May 29, 2020






