भोपाल| कोरोना संकट के बीच नवांकुर ग्रुप द्वारा नई-नई प्रतिभाओं को खोजकर उनके टैलेंट को एक आयाम दे रहा है| नवांकुर द्वारा नई प्रतिभाओं को सामने लाने एक श्रृंखला ‘सरगम का सफर’ शुरू किया है| जिसके तहत संगीत की दुनिया में प्रतिभाओं को निखारने का मौक़ा मिलता है| ‘सरगम का सफ़र’ में इस हफ़्ते नवांकुर म्यूज़िक समूह की उदयीमान गायिका सुश्री मीनाक्षी खरे अपनी प्रस्तुति देंगी|
गायिका मीनाक्षी खरे ने स्कूल कॉलेज के समय से स्टेज परफॉरमेंस तो कई किये, लेकिन संगीत की विधिवत शिक्षा का कभी अवसर प्राप्त नही हुआ। ‘नवांकुर’ से जुड़ने के बाद अपने मेंटर के मार्गदर्शन में उनकी कला में और निखार आया है। मीनाक्षी खरे को 23-जून-2020 को शाम 8.00 से ‘NAVANKUR GROUP’ पर सुना जा सकता है|
https://www.facebook.com/groups/139249386125863?view=permalink&id=3309939359056834&sfnsn=wiwspmo&extid=cEU6CWYeDJ4Epqfe






