भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गर्म है| जनता के बीच नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है| इस बीच लोगों की नाराजगी का सामने भी उन्हें करना पड़ रहा है| राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा| कांग्रेस ने इसका वीडियो वायरल किया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान दंडोतिया का विरोध किया जा रहा है। इस पर मंत्री गिर्राज दंडोतिया धमकी देते नजर आ रहे है। यह मामला दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतहरा का बताया जा रहा है| इस दौरान राज्य मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हो रही है| इस बीच मंत्री लोगों को धमकाते हुए भी नजर आ रहे हैं| ग्रामीणों और मंत्री के बीच गहगहमी का माहौल नजर आ रहा है|
कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- ‘राज्यमंत्री डंडोतिया का विरोध. दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतहरा में आज मप्र शासन के क़ृषि राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया का भारी विरोध हुआ।आक्रोशित ग्रामीणों से राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया ने कहा कि मैं तुम्हें झूठे केस में फसा दूँगा मैं राज्य मंत्री हूँ मप्र शासन मे’
बैंगलोर रिटर्न मंत्री का विरोध,
जनता ने गाँव में घुसने नहीं दिया;जनादेश बेंचकर मंत्री की कुर्सी पाने वाले और बिना विधायक बने ही मंत्री बनने वाले गिर्राज दण्डोतिया को मुरैना की सजग और समझदार जनता ने गाँव में घुसने ही नहीं दिया।
लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ रही जनता को नमन..! pic.twitter.com/bUudvEpk5j
— MP Congress (@INCMP) August 16, 2020
राज्यमंत्री डंडोतिया का विरोध
दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतहरा में आज मप्र शासन के क़ृषि राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया का भारी विरोध हुआ।आक्रोशित ग्रामीणों से
राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया ने कहा कि मैं तुम्हें झूठे केस में फसा दूँगा
मैं राज्य मंत्री हूँ मप्र शासन मे pic.twitter.com/KyzARivN8B— SYED JAFAR (@SyedZps) August 16, 2020






