भोपाल| पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी के ‘पुत्र के चक्कर में 5 पुत्री पैदा हो गई’ वाले ट्वीट पर बवाल हो गाय है| एक तरफ लोग जहां पटवारी को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री का चौतरफा घेराव शुरू कर दिया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पटवारी को एक घटिया नेता कहा है| उन्होंने सोनिया गाँधी से जीतू पटवारी को पार्टी से बहार करने की मांग की है|
सीएम शिवराज ने कहा कांग्रेस के एक घटिया नेता ने कांग्रेस की विकृत मानसिकता को अपने ट्वीट में प्रदर्शित किया है । आज पूरा देश जब वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मना रहा हैं , यह ट्वीट करना कि 1 पुत्र के चक्कर में 5 पुत्रियां पैदा हो गई । क्या बेटियों का पैदा होना अपराध है| क्या बेटियों को अपमानित करने का काम सोनिया गांधी ने इस नेता को दिया है, क्या बेटियों को ऐसा अपमान होता रहेगा
मैडम सोनिया गांधी आपको जवाब देना होगा
शिवराज ने कहा मैडम सोनिया गांधी आपको जवाब देना होगा| क्या यही कांग्रेस की विकृत मानसिकता है जिसने नैना साहनी को टुकड़े-टुकड़े कर तंदूर में जला दिया| क्या यही कांग्रेस की विकृत मानसिकता है जिसने सरला मिश्रा को जिंदा जला कर खत्म कर दिया| क्या यही कांग्रेस की घटिया मानसिकता है जो प्रीति श्रीवास्तव जैसी बेटी को गाड़ी में बांधकर उसकी हत्या करा देती है| कब तक कांग्रेस बेटियों को अपमानित करती रहेगी|
देश से माफी मांगो
उन्होंने कहा यह नेता वही है जो मैडम सोनिया गांधी आपके बेटे को मोटरसाइकिल पर घुमाता है| यह वही नेता है जो कहता है पार्टी गई तेल लेने, अब आपकी पार्टी तेल लेने जाए इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन बेटियों को अपमानित करने का हक आपको किसने दिया| इस घटिया कृत्य के लिए इस नेता को पार्टी से बाहर करो और मैडम सोनिया गांधी देश से माफी मांगो ।
https://twitter.com/jitupatwari/status/1275733839764217858
आज एक तरफ पूरा देश रानी दुर्गावती के बलिदान को याद कर रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस बेटियों को अपमानित कर रही है।
क्या कांग्रेस की इसी विकृत मानसिकता की बलि नैना साहनी, सरला मिश्रा, प्रीति मिश्रा जैसी अनेक बेटियां चढ़ा दी गईं?
धिक्कार है कांग्रेस की ऐसी निकृष्टम विचारधारा पर! pic.twitter.com/1zU81IJL0w
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) June 24, 2020
जहां तक बात बेटियों की है तो वो देवीतुल्य हैं।
विकास की अपेक्षा के साथ मैंने एक ट्वीट किया है जिसे बीजेपी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिये उपयोग कर रही है।
मैं अब भी कह रहा हूँ कि “विकास” का पूरे देश को इंतजार है।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 24, 2020






