Hindi News

भोपाल स्टेशन पर 19 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई, टीम ने अचानक मारा छापा

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
अनाधिकृत वेंडिंग एवं मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
भोपाल स्टेशन पर 19 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई, टीम ने अचानक मारा छापा

19 illegal vendors at Bhopal station

मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर खाद्य सामग्री मुहैया कराने की दिशा में रेल्वे ने अवैध वेंडरों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाकर करवाई की। सहायक वाणिज्य प्रबधक, खानपान निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं वाणिज्य पर्यवेक्षक की टीम द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर औचक निरीक्षण कर स्टेशन परिसर में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री का विक्रय कर रहे 19 अवैध वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

फूड प्लाजा से खाद्य सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैम्पल लिए

जांच के दौरान स्टेशन पर स्थित स्टालों एवं फूड प्लाजा से खाद्य सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैम्पल लिए गए, जिन्हें निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के समय स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के अनुपालन एवं लाइसेंस की वैधता की भी जांच की गई।

कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अनाधिकृत वेंडिंग एवं मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews