Hindi News

नशे की लत ने बनाया चोर, आरोपी गिरफ्तार, चार दोपहिया वाहन जब्त

Written by:Amit Sengar
Published:
आरोपी घूमने फिरने और नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
नशे की लत ने बनाया चोर, आरोपी गिरफ्तार, चार दोपहिया वाहन जब्त

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 बुलेट सहित चार दोपहिया वाहन जब्त किए है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने और अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था।

बता दें कि यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक चोर अयोध्या नगर क्षेत्र से चोरी की बुलेट बाइक बेचने की फिराक में है पुलिस ने टीम भेजकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बुलेट सहित चार बाइक बरामद की गई है।

आरोपी पर पूर्व में कई अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 4.5 लाख रुपये के दोपहिया वाहन जब्त किए है। उस पर पूर्व में भी चोरी, नकबजनी सहित कई अन्य मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी घूमने फिरने और नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews