Hindi News

इन्वेस्टमेंट समिट और कई विदेशी दौरे के बाद भी नहीं आया MP में निवेश! जीतू पटवारी ने आर्थिक सर्वे का हवाला देकर सरकार को घेरा

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दो साल में निवेश प्रस्ताव 57 हजार करोड़ रुपये से घटकर करीब 2 हजार करोड़ रुपये रह गए हैं। उन्होंने बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
इन्वेस्टमेंट समिट और कई विदेशी दौरे के बाद भी नहीं आया MP में निवेश! जीतू पटवारी ने आर्थिक सर्वे का हवाला देकर सरकार को घेरा

Jitu Patwari

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने विदेश यात्राओं और निवेश सम्मेलनों पर जनता का पैसा खर्च किया, लेकिन प्रदेश को अपेक्षित निवेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्विट्ज़रलैंड, दुबई, जापान, इंग्लैंड और जर्मनी जैसे देशों की यात्राओं पर गए और बड़े निवेश समिट आयोजित किए, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन निवेश के ठोस परिणाम सामने नहीं आए।

उन्होंने कहा है कि सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्षों में निवेश प्रस्तावों में भारी गिरावट आई है और यह घटकर लगभग 57 हजार करोड़ रुपये से करीब 2 हजार करोड़ रुपये तक रह गया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के कारण उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश से दूरी बना रहे हैं।

मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए कहा है कि वे विदेशी दौरे और बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट समिट पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में वास्तविक निवेश नहीं आ रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में बड़े निवेश प्रस्तावों में भारी गिरावट आई है। 2022-23 में जहां 57 हजार करोड़ रुपये के बड़े निवेश प्रस्ताव आए थे, वहीं 2024-25 में यह घटकर महज 2 हजार करोड़ रुपये रह गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले 9 महीनों में भी बड़े निवेश प्रस्ताव सीमित रहे हैं।

जीतू पटवारी ने लगाए आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने क्राइम और करप्शन में मध्यप्रदेश को देश की राजधानी बना दिया गया है, जिसके कारण बड़े उद्योग प्रदेश की ओर मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश की दृष्टि से देश के सबसे संभावनाशील राज्यों में शामिल है क्योंकि यहां प्राकृतिक संसाधन, पर्याप्त भूमि और देश के केंद्र में स्थित होने का भौगोलिक लाभ उपलब्ध है, जो उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए अनुकूल माना जाता है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘फिर भी भाजपा के भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव और कुशासन के कारण सरकार प्रदेश में निवेश लाने में समर्थ नहीं है।’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के प्रदेश में निवेश लाने के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews