हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कांस्टेबल पीएमटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हाल ही में जारी किए गए हैं। अगर आप उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो पुलिस कांस्टेबल के पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं और आवेदन कर चुके हैं तो एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पीएमटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आसान स्टेप में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बहुत आसानी से डाउनलोड किया जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर HSSC Constable PMT Admit Card 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको लोगों क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करेंगे एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
कब है पीएमटी की परीक्षा
पीएमटी परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय से रिपोर्ट करना होगा। पीएमटी टेस्ट के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेमी और आरक्षित उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और आरक्षित महिलाओं उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे तो उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम ध्यान से पढ़ें। अगर इसमें कुछ त्रुटि दिखाई देती है तो आयोग से संपर्क किया जा सकता है।






