भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडी बोर्ड के कर्मचारियों (Mandi Board Employees) के लिए खुशखबरी है। कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंडी बोर्ड में 36 (सहायक ग्रेड 3 और चौकीदार के पद) नियुक्ति संबंधी आदेश प्रदान किए है। कमल पटेल ने नियुक्त कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि सभी निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करेंगे। नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान-लॉकडाउन समाधान नहीं, इससे बेहतर तो…
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मंडी बोर्ड में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु के उपरांत अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। सोमवार को गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर सहायक ग्रेड 3 पर नियुक्ति संबंधी 29 और चौकीदारों के पद पर नियुक्ति संबंधी 07 आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्रबंध निदेशक मंडी बोर्ड सुश्री प्रियंका दास ने बताया कि मंडी बोर्ड मुख्यालय, आंचलिक कार्यालय, प्रदेश की विभिन्न मंडी समितियों में लंबित अनुकंपा संबंधी सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। सभी को अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। आशा है कि सभी बेहतर कार्य कर मंडियों के विकास में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अपर संचालक (कार्मिक) एस. बी.सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े.. MP Board : 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जून तक टली!, 1 से 8वीं के स्कूल 15 जून तक हो सकते है बंद
कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज सोमवार वैक्सीन का दूसरा टीका मंडी बोर्ड मुख्यालय में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में लगवाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के आव्हान पर 11 से 14 अप्रैल 2021 तक टीकाकरण (Vaccination) उत्सव मनाया जा रहा है।
सोमवार को मंडी बोर्ड मुख्यालय भोपाल (Board) में भी टीकाकरण उत्सव अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मंडी बोर्ड के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 111 कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन कराया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टॉफ को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।
लंबित प्रकरणों को निराकृत करते हुए आज मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपरण बोर्ड, भोपाल में कृषि उपज मंडी समिति के अनुकंपा हितग्राहियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे।
हिंदू नव वर्ष से एक दिन पूर्व अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पाने पर लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्न देखकर अभिभूत हूं। pic.twitter.com/pMLlsso76x
— Kamal Patel (मोदी का परिवार) (@KamalPatelBJP) April 12, 2021
#टीका_उत्सव के अवसर पर आज मैंने #CovidVaccine का दूसरा डोज लगवाया और टीकाकरण करने वाली टीम को सम्मानित किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #Tika_Vaccination_Utsav आग्रह के अंतर्गत आज हमने मंडी बोर्ड में भी #TikaUtsav मनाने का निर्णय लिया है। pic.twitter.com/nYPNBACANc
— Kamal Patel (मोदी का परिवार) (@KamalPatelBJP) April 12, 2021






