भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने पूर्व विधायक सुश्री कल्पना परुलेकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सिंह ने कहा कि जनता से जुड़ी नेता सुश्री परुलेकर जीवन पर्यन्त संघर्षशील रहीं। उनके निधन से कांग्रेस ने एक कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व खो दिया। श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथर्ना की है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा शोक व्यक्त
Written by:Mp Breaking News
Published:





