MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल बोले- करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी जल्द होगी

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है। बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वहीं, करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा जल्द आयोजित की जायेगी।
B.Sc Nursing Result

भोपाल: मध्यप्रदेश में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि बी.एससी. नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, अब लगभग 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी शीघ्र आयोजित की जा सकेगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार और नर्सिंग छात्रों के बीच टकराव जारी है। बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और अनियमितताओं से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस बीच, राज्य सरकार की ओर से छात्र हितों को सर्वोपरि बताते हुए नर्सिंग छात्रों की परीक्षाओं और परीक्षा परिणामों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आगामी परीक्षा को लेकर सरकार ने साफ किया अपना रुख

बता दें कि अब नर्सिंग छात्रों के लिए आगामी परीक्षा को लेकर भी बड़ा अपडेट मिला है एक बयान में राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है। नर्सिंग छात्रों की शिक्षा और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हाईकोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षा के रास्ते किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सरकार निरंतर ही काम कर रही है।

राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा मार्च 2026 और बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष परीक्षा जनवरी 2026 के परिणाम शामिल हैं।

28 हजार नर्सिंग विद्यार्थियों की परीक्षा जल्द होगी आयोजित

इसके अलावा, उन्होंने आगामी नर्सिंग परीक्षा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लगभग 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी शीघ्र आयोजित की जा सकेगी। सरकार और विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यों को किया जा रहा है। वहीं, अब माना जा रहा है कि सरकार के इस बयान के बाद आगामी परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने एवं करियर में किसी तरह की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी होने और आगामी परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया शुरू होने को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल बोले- करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी जल्द होगी - MP Breaking News