MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

NEET PG 2026 रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, ऐसे करें डाउनलोड, लिंक और स्टेप्स जानें 

नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप पर प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NEET PG 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी (NEET PG 2026) रिजल्ट 24 सितंबर को घोषित कर दिया है। कैटिगरी वाइज कट ऑफ भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड की तारीख ही घोषित हो चुकी है।

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 30 अगस्त को किया गया था। इसमें कुल 2,63,544 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके जरिए 6 वर्षीय एमडी/एमएस/ डीएनबी/DrNB पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। जयपुर के कुछ केंद्रों में परीक्षा रद्द की गई थी, परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को हुआ था। जिसका परिणाम भी जारी हो चुका है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर पलिक नोटिस के सेकशहन में नीट पीजी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। पीडीएफ़ को अच्छे से पढ़े।
  4. पद में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  5. यहाँ स्कोर और जानकारी चेक करें।
  6. फिर डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।

कब आएगा स्कोरकार्ड और आंसर-की?

रिजल्ट में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 रैंक की जानकारी दी गई है। स्टेट कोटा सीटों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट या कैटिगरी वाइज मेरिट लिस्ट रिजर्वेशन पॉलिसी और अन्य नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी। व्यक्तिगत स्कोर कार्ड  1 अक्टूबर या इसके बाद जारी किए जाएंगे। इसे उम्मीदवार 6 महीने तक डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की भी 1 अक्टूबर या इसके बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार क्वेश्चन आईडी नंब,  करेक्ट आंसर आईडी, रिस्पांस आईडी और अन्य जानकारी को चेक कर सकते हैं

कट-ऑफ जानें

एनबीईएमएस में स्पष्ट किया है कि नीट पीजी रैंक उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त स्कोर के आधार पर तैयार किया गया है। जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता या पात्रता मानदंड 50 पर्सेंटाइल 720 में से 262 अंक है।  जनरल PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45 पर्सेंटाइल यानी 244 अंक है। एसटी/एसटी और ओबीसी के लिए पात्रता मानदंड 40 पर्सेंटाइल यानी 226 अंक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NEET PG 2026 रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, ऐसे करें डाउनलोड, लिंक और स्टेप्स जानें