MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

SSC CGL Tier 1 Exam: 30 सितंबर से परीक्षा, 30.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानें अन्य डिटेल्स

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 30 सितंबर से, एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले होंगे उपलब्ध, 12,256 पदों के लिए 30.94 लाख आवेदन, सिटी इंटिमेशन स्लिप 22 सितंबर को हो चुकी है जारी
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय कंप्यूटर आधारित टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 30 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा।

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी और परीक्षा का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता, पाली और निर्देश, रिपोर्टिंग समय, प्रवेश बंद होने का समय, अभ्यर्थी की तस्वीर और अन्य विवरण की जानकारी दी जाएगी। यदि प्रवेश पत्र में किसी भी जानकारी में गलती है तो अभ्यर्थी संबंधित एसएससी प्राधिकरण से आधिकारिक माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप B और Group C के करीब 12,256 पदों (जैसे ASO, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, आदि) को भरा जाएगा।

 4 शिफ्ट में होगी परीक्षा, कुल प्रश्न 100

परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन 4 शिफ्ट में करवाया जाता है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक, तीसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 3:30 बजे तक और चौथी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5:15 से 6:15 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे और समय 1 घंटा रहेगा।  प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन से 25 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी।

इस बार अभ्यर्थियों को हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का फिक्स सेक्शनल टाइमर मिलेगा। समय पूरा होते ही सेक्शन अपने आप सबमिट हो जाएगा और उम्मीदवार पुराने सेक्शन में वापस नहीं जा सकेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • एडमिट कार्ड के साथ ​मूल पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID में से कोई एक (ध्यान रखें कि ID पर जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो एडमिट कार्ड पर है)।
  • ​कम से कम 2 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो। ​मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेन/कागज़ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC CGL Tier 1 Exam: 30 सितंबर से परीक्षा, 30.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News