MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्मैक और डोडाचूरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

मंदसौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4.03 लाख रुपये बताई है।
Mandsaur News

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच, मंदसौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये स्मैक और डोडाचूरा जब्त किया है।

बता दें कि दलोदा थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस को तस्कर के पास से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा भी बरामद हुआ है। दोनों की अनुमानिक कीमत करीब 4.03 लाख रुपये आंकी जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बाइक जिसका क्रमांक MP14 MT 2956 है, से मादक पदार्थ स्मैक और डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलोदा रोड पर ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से जाने वाला है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी करना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला शख्स आता हुआ दिखाई। जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही तस्कर ने पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी की और तस्कर को दबोच लिया।

आरोपी के पास मिल स्मैक और डोडाचूरा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पिता इशाक अजमेरी (35) बताया। वह ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। इसके साथ ही 1.5 किलो डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ​लिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्मैक और डोडाचूरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार - MP Breaking News