MP Breaking News

नशे के खिलाफ मंदसौर पुलिस का एक्शन, 60 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर पुलिस ने ब्रेजा कार से 60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।
Mandsaur News

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस मादक पदार्थों की जब्ती के साथ तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच, मंदसौर में भी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (डोडाचुरा) के साथ 2 तस्करों को दबोचा है।

बता दें कि अफजलपुर थाने की पुलिल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग कि ब्रेजा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 08 CC 2439 में डोडाचुरा लेकर दो व्यक्ति डिगाव होते हुए सीतामउ तरफ बाहरी तस्कर को देने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और कार्रवाई के लिए कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी की गई।

बता दें कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेजा कार को आते देखा। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को कमालपुरा की ओर मोड़कर भागने लगा लेकिन पीछा करते हुये पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में दो युवक सवार थे। जब कार चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लखन और दूसरे व्यक्ति ने अरविंद बताया।

60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद

पुलिस के अनुसार, जब​ कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में रखे तीन काले रंग के कट्टों से कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। बरामद किये गये मादक पदार्थ की अनुमानिन कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को पकड़ा गया था डोडाचूरा

बता दें कि मंदसौर में ही बुधवार को पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 100 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं पिकअप 8 लाख की है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं जब्त किये गये पिकअप 8 लाख की है। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर चालक ने पिकअप को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। वहीं कुछ दूसरी जाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ मंदसौर पुलिस का एक्शन, 60 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - MP Breaking News