MP Breaking News

मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MD ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mandsaur News

मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। प्रदेशभर में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नजर रखते हुए नशे की खेप जब्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। ताजा मामला मंदसौर जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा पकड़ा है।

बता दें कि जिले के नई आबादी थाना पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी अनुसार, नई आबादी थाना पुलिस को अपने मुखबिर से मादक पदा​र्थों की तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर मोईन को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा बरामद किया। मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी किया जब्त

बता दें कि पुलिस ने एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP14ZA1036, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 20 हजार रुपये, जब्त किया है।

नशे के खिलाफ लगातार रहेगी जारी

बता दें कि इस मामले में मंदसौर पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News