MP Breaking News

मंदसौर में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। चारों युवक गुरुग्राम से राजस्थान के चाचाकोटा जा रहे थे।
Mandsaur Accident News

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। क्सप्रेसवे पर चढ़ रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं तीन युवकों की मौके पर मौत एवं एक के घायल होने की भी खबर है।

जानकारी अनुसार, कार सवार चारों युवक गुरुग्राम से राजस्थान के बांसवाड़ा के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाचाकोटा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

तीन लोगों की मौते पर हुई मौत

मृतकों में गुड़गांव, हरियाणा के सिकंदरपुर निवासी अरविंद अहीर (39), नाथूपुर निवासी बिन्दर अहीर (33) और अलवर, राजस्थान के बहरोड़ थाना क्षेत्र के पहेल निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर (34) शामिल हैं। वहीं, गुड़गांव (हरियाणा) के जितेंद्र अहीर (40) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायल विजेंदर ने बताया कि जब ट्रक ड्राइवर एक्सप्रेस वे पर ट्रक लेकर आया तो ट्रक के पीछे की लाइट बंद थी। साथ ही बारिश होने के कारण भी ट्रक दिखी नहीं। और यह हादसा हो गया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News