MP Breaking News

NEET UG 2026 काउंसलिंग राउंड-3 शेड्यूल जारी, 22 सितंबर से आवेदन शुरू, इस दिन घोषित होगा रिजल्ट 

नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी हो चुका है। सीट लॉकिंग विंडो 27 अक्टूबर को एक्टिव हो चुका है। राउंड-3 स्टेट काउंसलिंग 28 सितंबर से शुरू होगी। 
neet ug counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 (NEET UG Counselling 2026) की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को 27 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं पेमेंट शाम 6:00 बजे तक कर सकते हैं।

चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 23 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक जारी रहेगी। चॉइस लॉकिंग पोर्टल 27 सितंबर शाम 7:00 बजे एक्टिव रहेगा, जो 28 सितंबर दोपहर 12:00 बजे बंद होगा।  सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 28 से लेकर 29 सितंबर तक जारी रहेगी।

कब जारी होंगे रिजल्ट?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर को जारी होंगे। उम्मीदवारों को 1 से लेकर 9 अक्टूबर तक एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग करना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन संस्थाओं द्वारा 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। राउंड-2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को घोषित हो चुके हैं। कैंडीडेट्स 18 सितंबर तक संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन 19 सितंबर तक होगा।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल 

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। भुगतान के लिए पोर्टल 14 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। 12 से लेकर 15 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तक जारी रहेगी। शाम 4:00 बजे चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 15 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तक अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम के प्रेफरेंस को लॉक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 15 और 16 अक्टूबर को होगी। जबकि परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को 19 अक्टूबर से लेकर  अक्टूबर 26 अक्टूबर 2026 तक रिपोर्ट करने का अवसर दिया जाएगा। शैक्षणिक क्षेत्र 15 सितंबर से शुरू हो चुका है।

स्टेट कोटा काउंसलिंग शेड्यूल 

ऑल इंडिया कोटा के साथ-साथ एमसीसी ने स्टेट काउंसलिंग की तारीख भी घोषित कर दी है। राउंड 2 में उम्मीदवारों को सीट आवंटित किया गया है, उनके लिए ज्वाइंग की आखिरी तारीख 19 सितंबर है। राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया  28 सितंबर से लेकर 9 अक्टूबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर तक कॉलेज ज्वाइन करना होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड 17 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक चलेगा। 26 अक्टूबर तक छात्रों को आवंटित संस्थाओं को ज्वाइन करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NEET UG 2026 काउंसलिंग राउंड-3 शेड्यूल जारी, 22 सितंबर से आवेदन शुरू, इस दिन घोषित होगा रिजल्ट