MP Breaking News

SSC Exam: 16 सितंबर से सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

SSC Selection Post Phase 14: एसएससी चयन पद चरण-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर तक, प्रवेश पत्र जारी, सिटी स्लिप पहले ही हो चुकी है जारी, कुल 2,919 रिक्त पदों पर होना है भर्ती
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जो 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। एडमिट कार्ड सोमवार, 14 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी और परीक्षा का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता, पाली और निर्देश, रिपोर्टिंग समय, प्रवेश बंद होने का समय, अभ्यर्थी की तस्वीर और अन्य विवरण की जानकारी दी जाएगी। यदि प्रवेश पत्र में किसी भी जानकारी में गलती है तो अभ्यर्थी संबंधित एसएससी प्राधिकरण से आधिकारिक माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

ध्यान रहे परीक्षा अलग-अलग तारीखों और पालियों में आयोजित की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी  अपने प्रवेश पत्र पर दी गई परीक्षा की तारीख, पाली और केंद्र की जानकारी ध्यान से चेक कर लें। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2,919 रिक्तियां भरी जानी हैं।

परीक्षा पैटर्न और समय

परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज के 25-25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय तय किया गया है।  ​प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 0.50 अंक की माइनस मार्किंग होगी।

पहली पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: सुबह 7:45 बजे
  • गेट बंद होने का समय: सुबह 8:30 बजे
  • परीक्षा का समय: सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक

दूसरी पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: सुबह 10:30 बजे
  • गेट बंद होने का समय: सुबह 11:15 बजे
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

तीसरी पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: दोपहर 1:15 बजे
  • गेट बंद होने का समय: दोपहर 2:00 बजे
  • परीक्षा का समय: दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक

इन बातों का रखें ध्यान

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • एडमिट कार्ड के साथ ​मूल पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID में से कोई एक (ध्यान रखें कि ID पर जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो एडमिट कार्ड पर है)।
  • ​कम से कम 2 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • ​एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग टाइम पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे।
  • ​मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेन/कागज़ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न रखें।
  • ​जेब या पर्स में कोई कागज़ न रखें। रफ कार्य के लिए पेपर शीट और पेन केंद्र के अंदर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

SSC Selection Post Phase 14: प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन/पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या/उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा या सुरक्षा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • चयन पद चरण-14 परीक्षा 2026 का विकल्प चुनें।
  • प्रवेश पत्र या प्रवेश प्रमाणपत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांचें और प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC Exam: 16 सितंबर से सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड - MP Breaking News