MP Breaking News

बैतूल में 2 युवकों ने बुजुर्ग से मारपीट कर मांगे रुपए, शिकायत के बाद एक गिरफ्तार

बैतूल में दो युवकों ने एक बुजुर्ग के साथ गाली गलौज और मारपीट कर उन्हें धमकाया और पैसे मांगे। बुजुर्ग की शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Betul

बैतूल में मामूली सी बात पर दो युवकों द्वारा एक बुजुर्ग के साथ गाली गलौज और मारपीट कर उनसे रुपए मांगने का मामला सामने आया है। बात केवल इतनी थी कि बुजुर्ग की साइकिल से युवकों को धक्का लग गया था। इतने में ही दोनों हावी हो गए और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट करने लगे।

इस मामले में बुजुर्ग के कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

बुजुर्ग ने की शिकायत

अपने साथ हुई मारपीट और पैसे मांगने की धमकी दिए जाने के बाद बुजुर्ग रमेश बामने कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। बुजुर्ग ने बताया कि सुमित और राहुल नाम के दो युवकों ने साइकिल का धक्का लगने की बात पर उनसे गाली गलौज और मारपीट करने के साथ पैसों की मांग की है। जब विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

एक को पकड़ा एक की तलाश

इस मामले में बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस नहीं भारती दंड संहिता की धारा 296 (B), 351 (2), 119 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इसके बाद एक आरोपी सुमित ऊईके को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी राहुल उईके की तलाश की जा रही है। सुमित को कोर्ट में पेश किया गया है। अब आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
बैतूल में 2 युवकों ने बुजुर्ग से मारपीट कर मांगे रुपए, शिकायत के बाद एक गिरफ्तार