रेलवे भर्ती बोर्ड में टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों के लिए परीक्षा (RRB Technician Exam 2026) की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में परीक्षा 6 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड के लिए भी संभावित तारीख घोषित हो चुकी है।
आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
वैकेंसी, चयन प्रक्रिया और वेतन
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 332 है। टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए रिक्त पदों की संख्या 6234 है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसकी अवधि 90 मिनट होगी ग्रेड-1 टेक्नीशियन पदों पर नियुक्ति के बाद लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। ग्रेड 3 पदों पर नियुक्ति के बाद लेवल 2 के तहत शुरुआती वेतन 19,900 रुपये होगा।

एप्लिकेशन स्टेटस जारी
टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 6 जून को घोषित जारी हुआ था। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया। अब एप्लिकेशन स्टेटस जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 11 सितंबर से लिंक एक्टिव हो चुका है।
रेलवे ने रिजेक्ट किए गए आवेदनों की वजह भी बताई। सभी उम्मीदवारों को पंजीकृत नंबर और ईमेल आईडी पर इसकी जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए दी गई है। रेलवे नहीं यह भी स्पष्ट किया है उम्मीदवारी पूरी तरीके से प्रोविजनल है। बाद में इसमें बदलाव हो सकता है। भर्ती प्रक्रिया के किसी भी करण में यदि डेटा में कोई गलती मिलती है, तो उम्मीदवारी रद्द कर की जा सकती है।







