MP Breaking News

30 सितंबर से SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा शुरू, शेड्यूल जारी, जान लें पैटर्न 

एसएससी सीजीएल टियर 1 की तारीख घोषित हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही सिटी स्लिप भी जारी होगी। चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे। टियर 1 पहला चरण है। 
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने 12 सितंबर को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा (SSC CGL 2026 Exam) की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर तक देश भर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी की जाएगी। इसमें आवंटित शहरों की जानकारी होगी। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

आयोग ने केवल तारीख घोषित की है। एग्जाम की तारीख के साथ शिफ्ट, समय और अन्य जानकारी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगी। जो परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी उपलब्ध होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस साल आयोग ने ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के लिए 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर होगा। टियर 1 में सभी पात्र आवेदकों को शामिल होने की अनुमति होगी। इससे संबंधित नोटिफिकेशन 21 मई को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 22 जून तक जारी थी। स्टेज 1 परीक्षा अब सितंबर- अक्टूबर में होने वाली है। टियर 2 दिसंबर 2026 में हो सकता है।

एसएससी सीजीएल टियर-1 पैटर्न

टियर 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि कुल 60 मिनट होगी। अधिकतम अंक 200 होंगे। इसमें कुल चार क्षेत्र शामिल होंगे- जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंशन। प्रत्येक क्षेत्र में प्रश्नों की संख्या 25 होगी। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए 0.50 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय तय होगा। अगला चरण टियर 2 परीक्षा का होगा इसमें 2 पेपर्स शामिल होंगे। पेपर 1 सभी पदों के लिए अनिवार्य होगा। जबकि पेपर।  स्टैटिसटिक्स और पेपर 3 जनरल स्टडीज यानी फाइनेंस और इकोनॉमिक्स का होगा। पेपर 1 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पेपर 2 और 2 की अवधि दो-दो घंटे होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
30 सितंबर से SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा शुरू, शेड्यूल जारी, जान लें पैटर्न