कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1871 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
संस्था का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026
पदों का विवरण
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-पुरुष के 205
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-महिला के 112
- सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के 1,320
- सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर)-पुरुष के 234 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (GD) पद के लिए ग्रेजुएट या इसके समकक्ष योग्यता ।
- सब इंस्पेक्टर (फायर) के लिए साइंस में बैचलर डिग्री फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथिमेटिक्स के साथ की हो या 10वीं पास करने के बाद 3 साल का डिप्लोमा मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, केमिकल, माइनिंग, एयरोनॉटिकल, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में किया हो।
- बीटेक/एमटेक वाले भी योग्य होंगे, लेकिन बेसिक क्वालिफिकेशन में डिप्लोमा किया हो।
- दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के लिए वैलिड LMV लाइसेंस अनिवार्य। जिनका पास लाइसेंस नहीं वे केवल सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर के लिए योग्य हैं।
आयु सीमा: सीआईएसएफ में एसआई (फायर) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। अन्य सभी पोस्ट के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: सभी पदों के लिए सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
- CAPFs सब-इंस्पेक्टर (GD): पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
- दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पुरुष/महिला): पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन में सुधार के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये शुल्क लगेगा।
शारीरिक योग्यता (Physical Test)
- पुरुषों के लिए ऊंचाई: 170 सेमी (ST वर्ग के लिए 162.5 सेमी) और सीना 80-85 सेमी।
महिलाओं के लिए ऊंचाई: 157 सेमी। - फिजिकल टेस्ट: 100 मीटर दौड़ (पुरुष- 16 सेकेंड, महिला- 18 सेकेंड), लंबी कूद, और ऊंची कूद।
चयन प्रक्रिया : चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी), डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई) और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा,
इस बार हुए भर्ती में 3 बदलाव
- सेक्शनल टाइमिंग: परीक्षा में अब सेक्शनल टाइमिंग व्यवस्था लागू की गई है।
- एग्जाम पैटर्न में बदलाव: पेपर-I में कुल 100 सवाल (रीजनिंग, जीके, गणित, इंग्लिश से 25-25 प्रश्न) 1 घंटे की अवधि में हल करने होंगे। वही Paper-II में 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे।
- निगेटिव मार्किंग: पेपर-I में 0.25 अंक और पेपर-II में 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग तय की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरूआत तिथि: 10 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक)
- आवेदन फॉर्म संशोधन: 08 से 10 अक्टूबर 2026
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा: बाद में सूचित किया जाएगा
- एसएससी आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in






